Enter your email address:

Enter your mail to subscribe Single Sentence news on your E-mail

Grab It to Put on Your Blog

One Word Expression

One Word Expression

Creative Commons License
One Word Expression by One Word Expression is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 Unported License.
Based on a work at microvoices.blogspot.com.
Permissions beyond the scope of this license may be available at Contact Us or Read Disclaimers.

फ़िल्म समीक्षा: कमीने - कमीने फ़िल्म समीक्षा 2009 - Kaminey Movie Review

Saturday, August 8, 2009

Kaminey Movie 2009फ़िल्म समीक्षा: कमीने - कमीने फ़िल्म समीक्षा 2009

विशाल भारद्वाज की निर्देशन में आने वाली उनकी अगली फ़िल्म "कमीने" दर्शकों पर अपना रंग ज़माने में कामयाब हो रही हैयह फ़िल्म अभी आई नहीं है, फ़िर भी दर्शकों को इसका इंतजार बेसब्री से हैहो भी क्यों नहीं, यह फ़िल्म शाहिद कपूर की जो हैशाहिद अपने अदाकारी के बदौलत सिर्फ़ दर्शकों का ही मन नहीं जीता है, बल्कि फ़िल्म जगत के बड़े-बड़े कलाकारों को भी हैरत में डाल दिया है। "विवाह" और "जब वी मेट" जैसी सफल फिल्मों से तो वे अपने अदाकारी का भी लोहा मनवा चुके है

कमीने, शाहिद कपूर की पहली फ़िल्म है जिसमे वे दो चरित्रों के किरदार को निभाएंगेइस फ़िल्म से उन्हें भी खासी ही उम्मीद हैं क्योंकि पहली बार वह कुछ अलग और नया करने जा रहें है। "Krrish" में जिस तरह से ताकत और मसल Hrithik Roshan ने दिखाया था, कमीने में शाहिद कपूर दिखने के लिए तत्पर है

Vishal Bhardwaj ने इस फ़िल्म का नाम "कमीने" रखा है, क्यों? फिलहाल तो हमें भी पता नहीं हैपर, कमीने का अर्थ जो हम जानते है वह है - नीच, दुराचारी, बदमाश और पापीहम क्या समझे? क्या यह Kaminey फ़िल्म किसी दुराचारी चरित्र को दिखता है या फ़िर पापी, नीच या बदमाशबदमाश तो होना नहीं चाहिए क्योंकि बदमाश का पर्याय कमीने के ठीक आमने-सामने नहीं आता हैतो क्या हम इसे दुराचारी या नीच समझे? हाँ, हम इस कमीने फ़िल्म की समीक्षा दुराचारी या नीच आर्थ के आस-पास ही रहकर कर सकते है क्योंकि कमीने की कहानी भी तो उससे मिलती-जुलती है

Kaminey movie दो भाइयों की कहानी हैएक भाई, गुड्डू जो गावं में रहकर एक NGO संस्था में कार्य करता हैवह बहूत ही महत्वाकांक्षी है और अपने जीवन पेशा इसी क्षेत्र में अग्रसर होता देखना चाहता हैवह मध्यवर्ग के रहन-सहन से प्रभावित है और ख़ुद को भी वहां देखना चाहता है

कमीने फ़िल्म का दूसरा भी भाग है जहाँ पर चार्ली को दिखाया जा रहा हैचार्ली और गुड्डू दोनों की भूमिका Shahid Kapoor ही निभा रहे हैं। Charlee नाम का चरित्र नैतिकता, रश्मों-रिवाजों, रिश्ते-नातों से बहूत दूर हैउसे तो धन के सातवें आसमान को छूना है, वह भी जल्द से जल्द

Guddu और Charlee तब अलग होते है जब वह समझदार हो जाते हैचार्ली घुडसवारी के क्षेत्र में चला जाता है जहाँ वह अकूत सम्पति का मालिक बन जाता हैइसी दौरान जब वह एक बार अपना पैसा Race में लगा रहा होता है, उसके गाड़ी से मादक पदार्थ पुलिस बरामद कर लेती हैयह है चार्ली का संकट जहाँ उसे अपने गुनाहों की कीमत चुकानी हैउसे उसको फ़साने वालों को उनके असली अंजाम तक पहुँचाना है

Kaminey ने Priyanka Chopra को एक नया रूप, रंग, पहनावा और चरित्र दिया है जो उनके लिए बिल्कुल अलग हैप्रियंका इस फ़िल्म में स्वीटी की किरदार निभा रही है जो एक अल्हड़, आत्मविश्वासी और सुशिल लड़की हैगुड्डू, स्वीटी से तब मिलता है जब वह अपने संस्था में कार्यरत रहता हैवह अवाक् होता है यह जान कर कि वह गर्भवती है फ़िर भी वह उससे शादी के लिए तैयार हो जाता हैवह स्वीटी के भाई से अपनी शादी कि बात करने के लिए जाना चाहता है तभी वह उसे बताती है कि अगर उसके भाई को पता चल गया तो वह उन्हें मर डालेगापर इसी बीच क्या होता है कि वह कहती है, "मै इस कमीने से शादी नहीं कर सकती"।

कमीने फ़िल्म तो जरूर ही मजेदार और चटपटा है - पहनावा, साजो-श्रृंगार और चरित्रों सेपर कहानी में ज्यादा कुछ नयापन नहीं हैआप इस कमीने में भी जरूर देखेंगे कि गुंडे हीरों के दो चेहरों से परेशान हो जाता है

ये तो रही फ़िल्म कमीने की कहानी की बातअब क्या आप यह नहीं जानना चाहेंगे कि यह फ़िल्म कला के कितने आयामों को छूता हैहाँ, यह फ़िल्म कला के प्रकृतिवादी और वास्तिविक्तावादी आयाम को छूते हुए भौतिकतावादी आयाम तक पहुँच जाता हैफ़िल्म में हीरो, हिरोइन और भी जितने पात्र है, सब के राग-रोगन इस फ़िल्म में बिल्कुल ही अलग हैइस फ़िल्म में मुख्य रूप से - शहीद कपूर, प्रियंका चोपडा, अमोल गुप्ता और देब मुखर्जी नजर आयेंगे

कमीने फ़िल्म कि प्रचार उसी तरह से जोर-शोर पर है जिस तरह से Love Aaj Kal movie की थीकमीने से उम्मीद तो सभी को है चाहे वो निर्देशक हो, कलाकार हो या दर्शक होइस फ़िल्म के निर्माता और लेखक को भी खासी उम्मीदें हैकमीने फ़िल्म १४ अगस्त, २००९ को रिलीज हो रही हैहल ही में रिलीज हुए Agyaat movie ने दर्शकों का उम्मीद तोड़ दी है

हम चाहते है कि कमीने फ़िल्म हमारे उम्मीदों पर खरा उतरेKaminey को अंग्रेजी में Rascal कहा जाता हैतो इस फ़िल्म में आप किसे कमीने कहेंगे? चार्ली या उसे धोखा देने वाले बदमाशों को? गुड्डू को आप कमीने कहेंगे या स्वीटी को? यह फ़िल्म "कमीने" शब्द के पर्याय को कितने बखूबी से निभाता है, फ़िल्म देखने के बाद ही पता चलेगा

0 comments:

Tweets Followers

Blog Archive

New Tweets

Your Re-Tweets

About One Word Expression...

Let me tweet… Whatever I am doing now… A mobile blog to say everything in one word…

Content (c) 2012 One Word Expression. The blog site links to other third party sites also related to the blog site content. It takes your privacy as prime concern and you agree to abide by the terms and conditions of the blog by visiting it.